फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रास्ते बदले...बरतें सावधानी, होगी आसानी

Wed, 01 Oct 2025 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के लुंबिनी मार्ग पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दशहरा के मौके पर बृहस्पतिवार को बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया जाएगा। देवी भक्त प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन करने उमड़ेंगे तो जगह-जगह मेले लगेंगे।
विज्ञापन

देर शाम प्रतिमा विसर्जन के पूर्व निकलने वाले जुलूस के बीच जाम की आशंका को देखते हुए बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश से रोक लगा दी गई है। अन्य रूटों से आने वाले बड़े वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं शारदीय नवरात्रि के अंतिम नवमी के दिन शहर समेत कस्बों और गांवों में स्थापित पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर समेत पूरे जिले में स्थापित की गई 1250 मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आयोजकों समेत प्रशासन तैयारी में जुटा रहा।
नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार नवमी को शहर समेत जिले के सभी स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा के पंडालों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं आयोजकों समेत पुलिस प्रशासन पंडाल में सुरक्षा इंतजाम के साथ ही प्रतिमा विसर्जन की तैयारी में जुटे नजर आए। सदर थाना क्षेत्र में शहर समेत आसपास स्थापित 76 पूजा पंडालों की समितियों ने बृहस्पतिवार देर शाम को प्रतिमाओं का विसर्जन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने भी ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश की है ताकि लोगों को जाम में फंसने की नौबत न आए। इसमें सदर थाना क्षेत्र की 76 प्रतिमाएं बारी-बारी से जमुआर घाट पर जाएंगी जबकि उसका और शोहरतगढ़ क्षेत्र में आयोजकों ने शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन का निर्णय लिया है। वहीं उसका में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला में दशहरा के दिन रावण का पुतला दहन होगा।
शहर में ई- रिक्शा रहेगा प्रतिबंधित : शहर में दशहरा का मेला दो दिन रहता है। इसमें शहर के लोगों के साथ ही आसपास के 30 से अधिक गांव के बच्चे महिलाएं मेला देखने के लिए जुटते हैं। इसमें बीच में रेलवे क्राॅसिंग होने के कारण वाहनों के प्रवेश करने के बाद हालात और बिगड़ जाता है। शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री प्रभावी है। लेकिन, एक और दो अक्तूबर को शाम पांच बजे से हाई और बांसी तिराहे के साथ ही ओवरब्रिज के खजुरिया मार्ग पर शहर में इंट्री करने वाली सड़क पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों को अपने वाहनों इस दायरे के बाहर अशोक मार्ग, बांसी-बर्डपुर मार्ग पर ही खड़ा करना होगा।

शहर के लुंबिनी मार्ग पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें