फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत की कुंडी से लटका मिला महिला का शव

Wed, 01 Oct 2025 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाने के ग्राम गोरया में शुक्रवार दोपहर शर्मीला (26) पत्नी श्रवण उर्फ बेचन यादव का शव छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका मिला। उसकी शादी को सात वर्ष हो गए है। गांव वालों के मुताबिक मृतका के कोई संतान नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, गोरया निवासी श्रवण कुमार पुत्र श्याम नारायन पेशे से वाहन चालक है। रोजाना की तरह एक बजे वह अपने मालिक की गाड़ी खड़ी करके अपने घर पहुंचा। फाटक अंदर से बंद देख उसने पत्नी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने दरवाजा खोलने की काफी देर तक कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों की मदद से फाटक तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचा तो छत की कुंडी से रस्सी के सहारे पत्नी का शव लटका नजर आया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवादज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें