फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर आज रात से बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन

Mon, 23 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 को सुबह तीन बजे से स्नान समाप्ति तक लागू रहेगा प्रतिबंध, तीन मार्गों से होकर गुजरेंगे बड़े वाहन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार को बड़े वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 24 नवंबर को सुबह तीन बजे से स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक, बस और डीसीएम समेत बड़े वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
यातायात निरीक्षक अजय कुमार यादव के अनुसार फरेन्दा, जगमोहनी और उसका की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिन्हें मोहाना और कपिलवस्तु जाना है, वे पकड़ी-सनई मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं, बस्ती, शिवनगर डिड़ई और बांसी की ओर से आने वाले बड़े वाहन बर्डपुर-मोहाना जाने के लिए रानीगंज तिराहा होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बर्डपुर, मोहाना और कपिलवस्तु की ओर से बांसी व बस्ती जाने वाले बड़े वाहनों को सनई-चिल्हिया मार्ग से भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें