दुकान में टमाटर को सजता हुआ व्यापारी
- फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
सिद्धार्थनगर। सर्दी में अधिकतर सब्जियों के दाम कम होने के बाद भी टमाटर की सुर्खी बनी हुई है। इसकी कीमत में कमी नहीं आ रही है। बाहर की मंडियों से आवक कम होने और ठंड में टमाटर के न पकने से इसके दाम 50 से 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। इससे सब्जी का जायका तो बिगड़ ही रहा है, वहीं रसोई का बजट भी एक बार फिर से बिगड़ गया है।
आमतौर पर सर्दियों में सब्जियों के दामों में गिरावट आती है लेकिन इस साल टमाटर की महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सब्जी मंडी में दो किलो टमाटर खरीदने वाले ग्राहक दाम देखकर आधा किलो लेकर ही लौट रहे हैं। कोहरे के चलते टमाटर की आवक प्रभावित हुई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सर्दियों में टमाटर को पकने में अधिक समय लगता है। इस कारण मांग के अनुसार मंडी में आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
कोहरा और बादल की वजह से टमाटर पक नहीं पा रहा है और लाल नहीं हो रहा है। ऐसे में 10 दिनों में ही 15 से 20 रुपया किलो बिकने वाला टमाटर 50 रुपया से भी अधिक बिक रहे है। नवीन मंडी के सब्जी के थोक विक्रेता अनवर ने बताया कि अब मौसम साफ होने लगा है तो आने वाले दिनों में टमाटर के दाम गिर सकते हैं, लेकिन अभी महंगा होने से खरीदार भी घट गए हैं।