फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का होगा गठन

Wed, 07 Jan 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से महाविद्यालयों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध 270 से अधिक महाविद्यालयों में लगभग एक लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें प्रत्येक महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब के सदस्य यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीडिंग से होने वाले खतरों और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर छात्रों को जानकारी देंगे। इस अभियान में छात्र-छात्राएं स्वयं जागरूक बनकर समाज में भी सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाएंगे। इस भागीदारी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में यह पहल अहम भूमिका निभाएगी।
कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि इस का गठन होने से सड़क पर चलते समय दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी मिलेगी। क्लब की ओर से समय-समय पर विभिन्न सेमिनार, गोष्ठियों, वेबीनार, वार्ताओं, रैलियों, जन जागरूकता कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें