सिद्धार्थनगर। जिला राजकीय पुस्तकालय में बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें इसमें विपिन मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लगभग 30 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. भारद्वाज शुक्ल न की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ सहभागिता की तथा अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विपिन मौर्य ने पहला, सुप्रिया ने दूसरा और किरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डीसी लाइब्रेरी कृष्ण विहारी द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय महापुरुषों के विचारों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साह की सराहना की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में अर्जुनजी राउमा विद्यालय कठेला ग्रांट के प्रधानाचार्य अर्जुन उपस्थित रहे।