फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाली निर्माण के लिए खोदी सड़क, आने-जाने में परेशानी

Thu, 01 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बभनी से जोगिया संपर्क मार्ग पर ग्राम पंचायत कोईलीघाट के टोला जुडीकुइया गांव में नाली निर्माण के लिए सड़क के बगल में गड्ढे को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जुडीकुइया गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे बारिश का पानी सड़क पर ही भर जाता है। इससे यहां लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। पीडब्ल्यूडी की ओर से बभनी से जोगिया मार्ग पर कोईलीघाट और जुडीकुइया गांव में कस्बे वाली जगह पर 500 मीटर नाली का निर्माण होना था।
ठेकेदार ने जुडीकुइया गांव में शिव प्रसाद के घर से संतोष के घर तक 300 मीटर तक नाली का निर्माण के लिए गड्ढे को खोदकर छोड़ दिया है, लेकिन अब तक इस नाली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे यहां पर लोगों के आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र के अनिल कुमार, गोविंद, गरीबुल्लाह, मुहम्मद हई, मुहम्मद कैश, रामप्रित, संतोष, शिवप्रसाद, रामकिशोर यादव आदि लोगों ने इसे बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार चौधरी का कहना है कि नाली निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार से कहा गया है। बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें