भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, बुखार, गैस, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 277 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 31, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 37, पीएचसी सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 54 और पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 49 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दीं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि मणि ने बताया कि वर्तमान समय में संक्रामक रोग के फैलने की संभावना अधिक होती है। इसको देखते हुए आम जनमानस शुद्ध पेयजल, व्यक्तिगत सफाई, आसपास के नालियों की सफाई, शौचालय के इस्तेमाल और मच्छर से बचाओ पर विशेष ध्यान दें।
इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।