फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिमझिम बारिश ने दी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी, कल से बारिश के आसार

Fri, 01 Aug 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बारिश में छाता लेकर जाता बाइक सवार
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में लोगों को उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया है। छिटपुट बारिश के बाद उमस बढ़ जा रही है। वहीं धूप निकलने से स्थिति और खराब हो जा रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ की छांव का तलाश रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने रविवार से बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन करीब 10 बजे एक बार फिर तीखी धूप खिल गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे लोग पसीने से तरबतर हो गए।
धूप व उमस ने लोगों की बेचैनी भी बढ़ा दी है। गर्मी से सड़क पर सन्नाटा छा गया। कोई सड़क पर निकल भी रहा था तो वह भी छाता लेकर निकल रहा था। दोपहर एक बजे एक बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला और आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन

थोड़ी देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हल्की से मध्यम बरसात ने सड़क पर जा रहे लोगों को राहत दी। बारिश का सिलसिला थमने के बाद लोगों को उमस का भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। कूलर और पंखा भी लोगों को राहत नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार से बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें