फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा

Tue, 03 Nov 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात माह नवंबर को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में थानों की सीसी टीम में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक हुई। इसमें दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा कर हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की मासिक समीक्षा की गई। हादसों के कारणों और दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर चर्चा हुई। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने यातायात माह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों को जनसहभागिता के साथ व्यापक स्तर पर संचालित करने को कहा। इसके अलावा सड़क हादसों में कमी लाने के लिए नियमित समीक्षा और निरोधात्मक कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हुई। इसमें प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह सहित संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें