फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर लौटे, आखिरी पड़ाव पर परेशानी

Sun, 08 Nov 2026 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए महानगरों से घर लौटे यात्रियों को सफर के आखिरी पड़ाव पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस और ट्रेन से नौगढ़ पहुंचने के बाद घर तक जाने के लिए आसानी से साधन नहीं मिले।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर के बाहर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की तलाश में यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ बढ़ने का फायदा उठाकर कुछ ई-रिक्शा चालकों ने सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक किराया वसूला।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशन से बाहर निकलते ही लोगों को घर पहुंचने के लिए साधनों की चिंता सताने लगी। कई यात्री परिवार और बच्चों के साथ सामान लेकर ई-रिक्शा तलाशते नजर आए। स्टेशन के बाहर खड़े वाहन चालक मनमाना किराया बताते रहे।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें