फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता सूची से जुड़े नोटिसों का समय से दें जवाब

Thu, 29 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के भवानीगंज मंडल के विभिन्न बूथों का पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 171, 172 एवं 326 का दौरा कर एसआईआर के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने उपस्थित बूथ पदाधिकारियों और ग्रामीणों से मतदाता सूची से जुड़े प्राप्त नोटिसों का समय से उत्तर देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी मतदाताओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व विधायक ने आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बूथ अध्यक्ष एवं बीएलओ-2 से संपर्क कर अपने मताधिकार को सुनिश्चित करें ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज रहे और भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समय रहते मतदाता सूची में आवश्यक सुधार कराना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, जिससे निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें