फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैशलेस सुविधा के एलान से शिक्षकों में खुशी

Thu, 29 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने के फैसले पर बृहस्पतिवार को तुलसियापुर चौराहे पर क्षेत्र के वित्तविहीन शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस पर की गई घोषणा पर अब कैबिनेट की मुहर लगने से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस फैसले से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और उनके आश्रित परिवार सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

शिक्षकों ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश भर में लगभग 15 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी लाभान्वित होंगे। बैठक के दौरान वित्तविहीन शिक्षकों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए इसे शिक्षक हित में बताया। साथ ही शिक्षकों ने सरकार से लंबे समय से लंबित मानदेय की मांग को भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में आशाराम यादव, धनंजय पाठक, मलिक मोहम्मद अकरम, वीरेंद्र धर द्विवेदी, जितेंद्र शुक्ल, प्रदीप मौर्य, अखिलेश पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें