तुलसियापुर। तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया।
इस दौरान डीएम ने शिकायतों के निदान के लिए तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच कराने के निर्देश दिए। भूमि से संबंधित विवाद का मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिए कि भूमि संपत्ति रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें।
किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल और कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्स्व विभाग की एसडीएम विवेकानंद मिश्र तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस दौरान कुल 56 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें राजस्व 44, पुलिस विभाग, कृषि, विद्युत विभाग एवं नगर पंचायत के दो-दो, विकास, जलनिगम, शिक्षा एवं पूर्ति विभाग के एक-एक शिकायत आई। राजस्व के छह मामले का त्वरित कर दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्रवाई के संबंध में विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।म