फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के टोला देवपुर ग्रांट शनिवार को प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ एसओ और विश्व हिंदू महासंघ के लोग पहुंच गए। डॉक्टर को दिखाने के बाद अवशेष को दफन करवा दिया गया है। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के टोला देवपुर ग्रांट में दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे गांव के पूरब स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित कुआं (सूखा हुआ) में अज्ञात पशु का सिर स्थानीय लोगों के देखा। इसकी जानकारी पर सीओ सदर और कोतवाल दुर्गा प्रसाद मौके पर पहुंचे।
इसके बाद पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सक को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर पशु के सिर को कुआं से निकालकर कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर दफना दिया गया। उक्त पशु का सिर 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। जांच करवाने के बाद दफन करवा दिया गया। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें