फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर संचालित राहत हॉस्पिटल सील

Tue, 07 Oct 2025 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी में ​स्थित राहत हॉस्पिटल को सील करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बढ़नी/ ढेबरूआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के इटवा रोड बढ़नी स्थित राहत हॉस्पिटल सर्जिकल व जच्चा बच्चा केंद्र पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। डीएम के आदेश पर गठित टीम ने अस्पताल के फर्जी पंजीकरण मिलने के बाद ओपीडी सहित कुल चार कमरों को सील कर दिया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई डीएम डॉ. राजा गणपति आर. से अस्पताल के बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने की सोशल मीडिया पर पोस्ट का संज्ञान लेकर की है। इसके अलावा अस्पताल के सामने संचालित चार जांच केंद्रों को भी नोटिस जारी किया गया है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के इटवा रोड बढ़नी स्थित राहत हॉस्पिटल के बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और उच्च-स्तरीय टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा। एसीएमओ (नोडल नैदानिक स्थापना) डॉ. प्रमोद कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी, फार्मासिस्ट राम सहाय वर्मा, मजिस्ट्रेट तहसीलदार अजय कुमार मौर्य और माधवानंद शुक्ल मौके पर पहुंचे और अस्पताल के दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। अस्पताल प्रबंधन रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जो सर्टिफिकेट दिखाया गया, वह भी जांच में फर्जी पाया गया।
एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उनके विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है। अनियमितता की पुष्टि होने के बाद, टीम ने अवैध रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट तहसीलदार अजय कुमार मौर्य और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अस्पताल की ओपीडी सहित चार महत्वपूर्ण कमरों को तत्काल सील कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध अस्पतालों के संचालन के खिलाफ प्रशासन की सख्त मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया की राहत हाॅस्पिटल को सील किया गया है और बढ़नी अस्पताल के सामने संचालित चार लैब स्थापित है, जिस पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें