फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लटकते तार से हादसे का खतरा, बाल-बाल बची महिला

Tue, 07 Oct 2025 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल से निकलकर बनैता पोखर तक जाने वाली सड़क पर गोनहाताल- हसवापार गा
विज्ञापन
सकारपार। बांसी विद्युत खंड के पटखौली फीडर अंतर्गत बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल से निकलकर बनैता पोखर तक जाने वाली सड़क पर गोनहाताल-हसवापार गांव के बीच हाईवोल्टेज बिजली का तार नीचे की तरफ लटक रहा हैं। सड़क पर कई जगह नीचे की तरफ लटकते बिजली के तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। मेंटेनेंस के अभाव में तार नीचे की तरफ लटक रहे हैं। यह तार जमीन से महज आठ से 10 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। नीचे आते-जाते भारी वाहनों या अन्य लोगों को कभी भी अपनी चपेट में लेकर हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या से बेखबर है। गोनहा ताल निवासी राम स्वरूप इसी सड़क पर हासवापार पुल से पहले समान बेचने के लिए अपनी गुमटी रखे हैं। हाईवोल्टेज बिजली का तार उनके गुमटी से महज एक से डेढ़ फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है। दो दिन पहले उनकी पत्नी विमला गुमटी के पास रखे नरकट को वहां से हटा रही थी। तभी अचानक नरकट हाईवोल्टेज बिजली के तार से स्पर्श कर गया। इतने में विमला का पूरा शरीर झनझनाने लगा और वह छटककर दूर जा गिरी। गनीमत रहा कि नरकट हल्का सूखा था, इससे हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ये स्थिति बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी लटकते तारों को कसा नहीं जा रहा है। अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम बांसी के एसडीओ दशरथ राम ने बताया मामले कि जानकारी नहीं थी। जल्द ही दिखवा कर लटकते तार को टाइट करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें