फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाषण प्रतियोगिता में रीमा अव्वल

Sat, 20 Dec 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय जिला पुस्तकालय में शनिवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में लगभग 30 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें रीमा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उसमें सभी ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्श पर भाषण दिए। भाषण प्रतियोगिता में सभी अभ्यर्थियों ने कई रोचक तथ्य साझा किए। इसमें सबसे सकारात्मक भाषण पर रीमा को प्रथम स्थान, आदित्य कर पाठक को द्वितीय स्थान व आदर्श कुमार मिश्रा एवं पारुल मिश्रा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. भारद्वाज शुक्ल ने की है।
डीसी लाइब्रेरी कृष्ण विहारी द्विवेदी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता के प्रति छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निर्णायक मंडल में अजय श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव शामिल रहे। कार्यक्रम में विकास उपाध्याय, भूपेंद्र मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें