डुमरियागंज। क्षेत्र के मदारा गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
क्षेत्र के मदारा गांव निवासी राजू तेली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 दिसंबर की शाम करीब चार बजे बड़े पिता रामसंवारे के पौत्र नितिन व सौरभ ने मिलकर उसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज जांच की जा रही है।