फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड अलर्ट : 26 के बाद और घना होगा कोहरा, बढ़ेगी गलन

Tue, 23 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के लुंबिनी मार्ग पर रात में कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन। - फोटो : टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। 26 दिसंबर के बाद गलन और बढ़ने की चेतावनी जारी करने के साथ घना कोहरा होने और पछुआ चलने से ठंड और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कोहरा छाए रहने से दृश्यता भी कम होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। सुबह और देर रात को घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे सड़क पर चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। तेज गलन के चलते लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
वहीं सुबह-शाम जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन कोहरा व हवा के चलने से शहर सहित गांव के कस्बों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग किसी कार्य से निकले भी तो उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। विद्यालय का अवकाश नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हुई।
विज्ञापन

वह ठंड में ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे, ठंड व गलन बढ़ने से विद्यालय में भी छात्र संख्या कम रही। वहीं ठंड लगातार जारी रहने से सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में ठंड बढ़ गई है। 26 दिसंबर से गलन और भी बढ़ेगी। कोहरा भी घना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें