फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती स्थिर, बूढ़ी राप्ती का कम होने लगा जलस्तर

Tue, 11 Aug 2026 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल समेत जिले में पांच दिन से बारिश थमने से नदियों का जलस्तर भी कम होने लगा है। शनिवार सुबह राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर रहा, वहीं बूढ़ी राप्ती नदी घटने लगी है। कूड़ा, घोघी व बानगंगा समेत अन्य नदियाें का भी जलस्तर में भी कमी दर्ज की गई है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा था। अब बारिश का सिलसिला थमने से पिछले 24 घंटे से बढ़ोतरी रुक गई है। सोमवार शाम को 81.74 मीटर से घटकर मंगलवार सुबह को राप्ती नदी का जलस्तर 81.55 मीटर था, जो शाम तक स्थिर बना रहा। वहीं बूढ़ी राप्ती नदी मंगलवार शाम को खतरे के निशान से पांच मीटर से अधिक नीचे 81.25 मीटर पर पहुंच चुकी थी। इस तरह राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है, वहीं बूढ़ी राप्ती समेत कूडा और घोघी नदियों का जलस्तर घट रहा है।
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी खतरे का स्तर मंगलवार को जलस्तर
राप्ती 84.900 81.550
बूढ़ी राप्ती 85.650 80.230
कूड़ा 83.520 78.320
घोघी 87.000 83.400
बानगंगा 93.420 89.200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें