फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : लंका दहन पर गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 01 Oct 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के गोपिया में श्रीरामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र के गोपियां में चल रहे दस दिवसीय रामलीला महोत्सव के नौवें दिन मंगलवार की रात भक्तिमय माहौल छा गया। मंच पर कलाकारों ने शबरी मिलन, बालि वध और लंका दहन का जीवंत मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम माता सीता की खोज में वन-वन भटकते हुए शबरी से मिलते हैं। शबरी की ओर से जूठे बेर खिलाने का प्रसंग दर्शकों की आंखों को नम कर गया। इसके बाद सुग्रीव-राम मित्रता और फिर बालि वध का रोचक दृश्य मंचित हुआ।आगे के मंचन में हनुमान के लंका जाने, अशोक वाटिका में सीता माता को श्रीराम का संदेश देने तथा रावण के सैनिकों से संघर्ष का प्रसंग दिखाया गया। पकड़े जाने पर हनुमान ने अपनी पूंछ में अग्नि लगवाकर पूरी लंका को जला डाला। जैसे ही मंच पर प्रकाश और अग्नि प्रभाव से लंका दहन का दृश्य प्रदर्शित हुआ, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान सुशील पांडेय, मनीष पांडेय, रोहित, पिंटू, लवकुश यादव, शिवकुमार, कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें