फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रैली निकालकर किया जागरूक

Sat, 24 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने शिक्षकों व छात्राओं संग रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया। लोगों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिवपति इंटर काॅलेज से रैली निकाली गई जो तिरंगा चौक पुलिस बूथ, गोलघर, भारत माता चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। छात्रों ने स्लोगन आदि लिखकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली समाप्त होने के बाद विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को पहले मतदान, फिर जलपान की शपथ दिलाई। राम विलास यादव ने चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक अच्छे छवि व शिक्षित प्रत्याशी को बिना लोभ व स्वार्थ के मत देने के लिए प्रेरित किया। माई इंडिया, माई वोट पर निबंध और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली में शिक्षक बैजनाथ चौरसिया, राम प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें