डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया है। साथ ही बारिश के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार की सुबह से ही शुरू हो गया था। शुक्रवार को पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। कभी तेज और बाद में रुक-रुककर हो हो रही बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
दो दिन की बारिश के चलते नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का प्रांगण, ब्लॉक संसाधन केंद्र ब्लॉक केंद्र का प्रांगण, ब्लॉक, तहसील मार्ग कादिराबाद रोड, मोतीगंज-भारतभारी मार्ग, हल्लौर का सप्ताहिक बाजार स्थल और दरगाह चौक से दरगाह हजरत अब्बास जाने वाले रोड के साथ ही तेलियाना मोहल्ला, शाहपुर, बढ़नीचाफा, भवानीगंज सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव और चौराहे की सड़कें जलमग्न हो गईं हैं।
इससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई उठानी पड़ रही है।ी