फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेमौसम बारिश ने कराया सर्दी का एहसास

Fri, 31 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में बारिश के दौरान बाइक पर छाते के सहारे जाता चालक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार से बेमौसम हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से जहां राहत दिलाई है, वहीं लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। इससे सड़क पर भीड़ कम रही और लोग घरों में बैठने के लिए मजबूर हुए। वहीं ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़े भी निकालने पड़े हैं। इसी तरह दो दिन और बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। बेमौसम बारिश ने एकाएक मौसम के बदलने से न बना रहेगा जबकि बारिश के बाद ठंड में और इजाफा होने का संभावना बढ़ रही है। बारिश से बदले मौसम के तहत बढ़ी ठंड के कारण लोग जहां घर में कंबल और रजाई निकालने को मजबूर दिखे, वहीं बाहर सड़क पर बूंदाबांदी और ठंडी हवा के चलते गर्म कपड़ा भी पहनना पड़ा। किसान फसलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। बेमौसम बारिश से धान व तिलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें