फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश ने दिलाई उमस से राहत, साप्ताहिक बाजार में कीचड़ से बढ़ी परेशानी

Tue, 04 Aug 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार की दोपहर बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। देर शाम करीब पांच बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, बिस्कोहर कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में कीचड़ और जलभराव के बीच दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब छह बजे बारिश हल्की होने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बारिश से लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसान तिलकराम, चिनके, हरखे, हबीबुर्रहमान और पूजाराम ने बताया कि बारिश से सूख रही धान की फसल को बड़ा लाभ मिलेगा। खेतों में पर्याप्त नमी आने से अब धान की फसल में खाद और दवा का छिड़काव करना आसान होगा, जिससे फसल की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें