सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनियां रेलवे क्राॅसिंग के पास गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश की। घंटों तक शव की पहचान नहीं होने पर शव को मॉर्चरी में भेज दिया गया। इस संबंध में चिल्हिया थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। शव की पहचान के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।