सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिला इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें रेलवे विभाग द्वारा दुकानों के किराये बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विभाग द्वारा प्रत्येक दुकानों का भाड़ा प्रति वर्ष 70 हजार रुपये कर दिया गया। जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि भाड़ा वृद्धि कम नहीं की गई तो संगठन भूख हड़ताल के लिए बाध्य होगा। इस दौरान शुभम श्रीवास्तव, उमेश साहू, शिवदत्त अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, संदीप, फरीद, माया आदि मौजूद रहे।