फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुआवजा दिए बगैर रेलवे ने लगाया बोर्ड, किसान नाराज

Sat, 06 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा के बभनपुरवा में लगाया गया रेलवे भूमि अधिग्रहण का बोर्ड। संवाद - फोटो : कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार। संवाद
विज्ञापन
पथरा। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के लिए क्षेत्र के किसानों को मुआवजा मिला ही नहीं और रेल मंत्रालय द्वारा भूमि अधिग्रहण का बोर्ड कई जगह लगा दिया गया है। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अनिरुद्ध सिंह, संजय चौधरी, राम नरेश, सहदेव मौर्या, जगदीश दास, महेंद्र चौबे सहित आदि लोगों का कहना है कि अभी रेल मंत्रालय द्वारा एक भी रुपये मुआवजा दिया ही नहीं गया है। इसके बावजूद जमीन में बोर्ड लगा दिया गया है।
बृहस्पतिवार को सिसवा, गिधौरा, बभनपुरवा गांव गौशाला के पास में विभाग द्वारा भारत सरकार रेल मंत्रालय लिखा बोर्ड लगाया गया। जिसमें उप मुख्य इंजीनियर सामान्य निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की ओर से यह लिखा है कि यह जमीन भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा खलीलाबाद-बहराइच रेल परियोजना के लिए अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन

इस भूमि पर अनाधिकृत गतिविधि भारतीय रेल अधिनियम के तहत वर्जित है। ऐसे कई बोर्ड क्षेत्र में लगे हैं। इससे किसान परेशान हैं। 240 किमी लंबी यह रेल परियोजना बांसी तहसील के 22 गांव से होकर प्रस्तावित है। इसके तहत पहले चरण में बांसी के पूरब मुआवजा बंट चुका है। निर्माण भी शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में बांसी से पश्चिमी क्षेत्र के किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
इस संबंध में रेलवे अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि एक महीने में किसानों को मुआवजा मिलने लगेगा, जो फरवरी माह तक बंट जाएगा। बोर्ड इसलिए लगाया गया है कि किसान गेहूं की बुवाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें