फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी सख्त

Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी बार्डर पर चेकिंग करते के एसएसबी जवान। संवाद - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिल्ली ब्लास्ट के कुछ ही दिनों बाद छह दिसंबर को विवादित ढांचे को गिराने की बरसी को देखते हुए जिले की सीमा पर सुरक्षा पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है। अयोध्या में 6 दिसंबर को ही विवादित ढांचे को गिराया गया था।
विज्ञापन

इसको लेकर नेपाल बॉर्डर से लगने वाले 68 किलोमीटर के इलाके में हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। खुफिया विभाग से लेकर स्थानीय पुलिस तक सभी यूनिटें अलर्ट मोड में हैं। सीमा पार से आने-जाने वाले हर व्यक्ति, वाहन, झोला, बोरी, बैग आदि की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। ककरहवा, अलीगढ़वा, बजहा, खुनुवां, कोटिया, बढ़नी मुख्य बॉर्डर के अलावा पगडंडियों पर भी चेकिंग की जा रही है।
एसएसबी और सीमावर्ती थाने की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है। इसके अलावा खुफिया एजेंसी भी एक्टिव मोड़ में है।
अयोध्या में विवादित ढांचा की बरसी के पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी कर दी गई है। 6 दिसंबर की संवेदनशील तारीख को देखते हुए नेपाल सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी गई है। जिले की नेपाल से लगी करीब 68 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र रही है। सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता और बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग ने सीमा पार से आने वाले व्यक्तियों और अस्थायी रूप से रुके हुए लोगों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें