फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

Sat, 17 Jan 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
-महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सिद्धार्थनगर व बढ़नी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रेल परिवहन को सुरक्षित बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेलवे के उच्चाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत किए गए कार्यों को गहनता से जांच की और यात्रियों के बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन के सुंदरीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति की अद्यतन प्रगति पर अधिकारियों से चर्चा की। उसके बाद बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन भवन के सुंदरीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों के साथ कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। बढ़नी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और मालभाड़ा परिवहन की प्रगति जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अभय कुमार गुप्ता, नीलमणि, प्रकाश चंद्र जायसवाल, राजेश कुमार, आरएल यादव, सुरेश कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार सिंह, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें