फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक तरफ झुकी मिली छत, फर्श भी मानक के अनुरूप नहीं

Sat, 17 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पटखौली में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन की जांच करते डीसी मनरेगा। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- बांसी ब्लॉक क्षेत्र के पटखौली गांव में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन की जांच में के दौरान सामने आई कमी
विज्ञापन

बांसी। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के एकडेंगवा गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में किया गया। किसी व्यक्ति द्वारा पटखौली गांव में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल जांच कराई। डीएम ने तत्काल जांच के लिए डीसी मनरेगा संदीप सिंह को टेक्निकल टीम के साथ मौके पर भेजा और टीम ने निर्माण कार्यों की जांच की। इसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं।
विज्ञापन

जांच के दौरान भवन की छत एक तरफ झुकी हुई मिली, जबकि फर्श निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके अलावा दीवारों के प्लास्टर में भी स्पष्ट खामियां पाई गईं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह गहराता नजर आया। टेक्निकल टीम द्वारा फर्श, छत और प्लास्टर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। डीसी मनरेगा संदीप सिंह ने मौके पर ही कहा कि प्रथम दृष्टया प्लास्टर में गंभीर कमियां दिखाई दी हैं। टेक्निकल टीम की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय जेई आरईएस राकेश चौधरी, ग्राम सचिव अभिषेक वर्मा, एपीओ शक्ति सिंह तथा खंड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी भी मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें