सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से दो अक्तूबर को पैदल चाल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में सुबह सात बजे से शुरू होगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी के अनुसार बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की पैदल चाल दौड़ कराई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।