फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रांतीय पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Sat, 19 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लखनऊ में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का 60वां प्रांतीय अधिवेशन और चुनाव में निर्वाचित हुए जिले के पदाधिकारियों का कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष बने कलेक्ट्रेट कर्मचारी ओमप्रकाश पांडेय, प्रांतीय जोनल अध्यक्ष जोन प्रथम दिलीप कुमार और प्रांतीय मंडल मंत्री बस्ती मंडल अजय कुमार पाठक सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय स्तर पर हुए चुनाव में निर्वाचित होने से जनपद के कर्मचारी साथियों में खुशी व्यक्त की गई। एडीएम गौरव श्रीवास्तव और एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश ने कहा कि इन कर्मियों प्रातीय पदाधिकारी निर्वाचित होने से जिले में कर्मियों में उत्साह है।
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिव्य प्रकाश शुक्ल, संस्थापक पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, लेखपाल संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, पंकज चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें