फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लक्ष्य के सापेक्ष 67.7 प्रतिशत हुई धान की खरीद

Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन धान खरीद केंद्रों पर खरीदा गया 690 किसानों का 81,200 क्विंटल धान
विज्ञापन

- केंद्र प्रभारी का दावा, लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में खाद्य और रसद विभाग की ओर से संचालित तीन राजकीय खरीद केंद्रों पर धान की खरीदारी की जा रही है। तीनों धान खरीद केंद्रों पर 690 किसानों से 81 हजार 200 क्विंटल धान की खरीद हुई है जो लक्ष्य के सापेक्ष 67.7 प्रतिशत बताई जा रही है। वहीं, केंद्र प्रभारी लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद जता रहे हैं।

सहियापुर मंडी में खाद्य और रसद विभाग की ओर से तीन केंद्रों पर धान की खरीदारी की जा रही है। शाहपुर के नाम से खुले धान खरीद केंद्र पर 188 किसानों से अबतक 28,900 कुंतल धान बेचा है। वहीं, डुमरियागंज के नाम से खुले केंद्र पर 312 किसानों से 27,800 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं, मंडी परिसर में भनवापुर केंद्र पर 190 किसानों से 24,540 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। इन तीनों केंद्रों को मिलाकर एक लाख 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर केंद्र प्रभारी दीपक कुमार शुक्ल ने कहा धान खरीद जारी है। किसानों से केंद्र पर धान की तौल कराई जा रही है। उम्मीद है लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीदारी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें