फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इमरान के ऑलराउंड प्रदर्शन से तिलोतमा की टीम जीती

Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मां सरस्वती मणि त्रिपाठी क्रिकेट अकादमी और तिलोतमा क्रिकेट अकादमी के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया। इसमें मां सरस्वती मणि त्रिपाठी क्रिकेट अकादमी ने तिलोतमा को 69 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में शानदार ऑनलाउंड प्रदर्शन करते हुए इमरान खान ने 58 रन के साथ दो विकेट भी झटके। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मां सरस्वती मणि त्रिपाठी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 209 रन बनाएं। इसमें टीम से इमरान खान ने 58 रन की पारी खेली। फूलचंद ने 57 और कृष्णा यादव ने 19 रन का योगदान किया। तिलोतमा क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए काशमिक थापा ने दो विकेट और शिवकर, जेमस पन व समर पांडेय ने एक-एक विकेट चटकाएं।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तिलोतमा क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 30 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 140 रन ही बना सकी। इससे मां सरस्वती मणि त्रिपाठी क्रिकेट अकादमी ने इस मुकाबले को 69 रन से जीत दर्ज की। तिलोतमा क्रिकेट अकादमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यदेव यादव ने 28 रन, सहज आरयन व कौशल सुनर ने 28-28 रन की पारी खेली। मां सरस्वती अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए इमरान खान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें