फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खरीद शुरू, 278 ने कराया पंजीकरण

Thu, 05 Nov 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में धान खरीद शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक सिर्फ 278 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। इस बार शासन ने 72 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। कटाई प्रभावित होने से किसान भी फिलहाल धान में नमी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

धान खरीद एक नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। शासन ने इस बार धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों की सुविधा के लिए पिछले साल के मुकाबले 15 अधिक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष 62 केंद्रों पर खरीद हुई थी, जबकि इस बार 77 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है।
कम पंजीकरण को देखते हुए केंद्र प्रभारियों को आसपास के किसानों से संपर्क कर पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में धान खरीद वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में 77 क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों को पंजीकरण और टोकन प्राप्त करने में परेशानी न हो। टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर उनकी उपज की खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी तहसीलों के अधिकारियों को फसल का सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें