फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वयं कर प्रणाली लागू नहीं होने से बढ़ी परेशानी

Fri, 29 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर गृहकर के स्थान पर स्वयं कर प्रणाली एक अप्रैल से लागू होने के बाद भी अभी तक सर्वे कार्य शुरू न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। घर का बंटवारा करने वाले और नया मकान दर्ज कराने वाले को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सर्वे के लिए चार माह पूर्व टेंडर नगर पालिका ने कर दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि उप्र शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगर निकायों में गृहकर के स्थान पर स्वयं कर प्रणाली लागू की गई है। इसके लिए नगर में स्थित मकान और भूखंड की नई दरें लागू की गई है। इस दर से नगर पालिका की आय में दो सौ प्रतिशत की वृद्धि होनी है। इसके बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही से सर्वे कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2024-2025 में गृहकर की डिमांड 16,67,000 था जो स्वयं कर लागू होने के बाद लगभग 50 लाख हो जाएगा। सर्वे न होने से जिन घरों में बंटवारा हुआ है या जिन्हें नया मकान दर्ज कराना है उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही सर्वे कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें