फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बर्डपुर नंबर-10 में ग्रामीणों से डीएम ने किया संवाद, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और शत-प्रतिशत टीकाकरण की अपील
विज्ञापन

बर्डपुर। विकासखंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-10 में शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ समय से मिले। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही। इस पर डीएम ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन युवाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराएं। जनगणना के दौरान प्रगणकों को पूरा सहयोग दें। साथ ही टीकाकरण अभियान में एक भी बच्चा छूटने न पाए और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और अनियमितता रोकने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने वरासत के मामलों का समय से निस्तारण करने और भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़ी शिकायतों पर प्रार्थनापत्र लेकर कार्रवाई करने को कहा। जन्म, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के आवेदनों का निर्धारित समय में निस्तारण करने के साथ आपदा राहत और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी पूरी कराई।
इस अवसर पर एसडीएम नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी बर्डपुर, ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें