फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में दो जेलों से रिहा किए गए कैदी, 572 भागे

Tue, 09 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल में हिंसक झड़प बढ़ने के कारण सरकार सतर्क हो गई है। ऐसे में जेल में बंद कैदियों को छोड़ा जा रहा है। दो जेल से लगभग डेढ़ हजार कैदी रिहा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पोखरा के कास्की जिला जेल के कैदियों को रिहा कर दिया गया है। 773 कैदियों वाली कास्की जेल से कैदियों को मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे प्रदर्शनकारियों के डर से रिहा कर दिया गया। जेल के मुख्य जेलर राजेंद्र शर्मा ने कहा, प्रदर्शनकारी आ गए थे। कैदियों की सुरक्षा के लिए उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।”
उनके अनुसार, जेल में बंद 773 लोगों में से फिलहाल 35 महिलाएं, दो बच्चे और बाकी पुरुष हैं। सूचना मिली थी कि प्रदर्शनकारी दोपहर में कैदियों को रिहा करेंगे, इसलिए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन

हालांकि, जेन्जी की मदद से कुछ कैदी रात में जेल तोड़कर भागने में कामयाब रहे।
जलेश्वर, महोत्तरी स्थित जेल की दीवार तोड़कर 572 कैदी फरार हो गए हैं। महोत्तरी जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक हेरंबा शर्मा ने बताया कि शाम सात बजे 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों और अंदर बंद कैदियों की ओर से एक साथ दीवार तोड़ने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। उन्होंने कहा, “जब प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठी थी और कैदियों के पास पकाने के लिए लाया गया चिरपाट था, तब पुलिस कुछ नहीं कर पाई।”
जलेश्वर में स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण है। सुरक्षा बलों की एक बैठक हो रही है जबकि जिला प्रशासन कार्यालय ने आज शाम 6:40 बजे से कल सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू का आदेश जारी किया है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें