फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल की जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 06 Nov 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाना खाने के बाद हो गया था बेहोश, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले की तौलिहवा स्थित कारागार में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद तप्सिर जोलाहा उर्फ मोहम्मद तफ्सिर अंसारी के रूप में हुई है। वह एक नवंबर को खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हो गया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कारागार प्रशासन के अनुसार, खाना खाने के बाद अंसारी अचानक अचेत हो गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए कपिलवस्तु अस्पताल, तौलिहवा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अंसारी के कारागार में बेहोश होने की बात सामने आई थी। घटना के चार दिन बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत की खबर सार्वजनिक हुई। कारागार प्रशासक शेरबहादुर भंडारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि कपिलवस्तु कारागार में वर्तमान में दो ब्लॉक हैं, जिनमें कुल 424 कैदी और बंदी निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें