फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहालग में सब्जियों के दाम में आई तेजी... 10 से 20 रुपये तक बढ़े दाम

Tue, 18 Nov 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर सजी हुई सब्जी की दुकान। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सहालग (शादियों) का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के बाजार में तेजी आ गई है। लोगों की जेब पर इसका असर नजर आने लगा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर कई सब्जियों के दाम प्रति किलो 10 से 25 रुपये तक बढ़ गए हैं। बढ़ी मांग और तेजी से बढ़ते उपभोग के कारण खुदरा ही नहीं थोक मंडियों में भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

खुदरा बाजार में टमाटर, गोभी, हरी मटर, भिंडी और पालक जैसे प्रमुख सब्जियों की कीमतें ऊपर चढ़ गई हैं। टमाटर 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है जबकि हरा मटर 160 से 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सहालग के सीजन में शादी-विवाह और भोज कार्यक्रमों में सब्जियों की मांग कई गुना बढ़ जाती है, जिससे कीमतें खुद बढ़ जाती हैं।
उधर, थोक मंडियों में भी आवक कम और मांग अधिक होने से दामों में तेजी बनी हुई है। कुछ दिनों में सब्जियों की आपूर्ति बढ़ती है तो कीमतों में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सहालग का चरम सीजन चलते रहने से फिलहाल सब्जियों के दाम में तेजी बने रहने के आसार हैं। मंडी के थोक व्यापारी दुर्गेश ने बताया कि शादियों का सीजन शुरू होने से सब्जियों के दाम में उछाल आया है। मांग बढ़ने से बिना मौसम की सब्जियों के दाम में तेजी आई है। ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें