फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब ऑक्सीजन के लिए मरीजों को नहीं होगी दिक्कत, होगा बेहतर इलाज

Tue, 18 Nov 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के परिसर में ​स्थित ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बना 20 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का लाइसेंस प्राप्त हो गया है। इससे इसमें पड़ने वाले लिक्विड के लिए पत्राचार भी कर दिया गया है। जल्द ही इसके जरिये मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे मेडिकल कॉलेज के मरीजों के अलावा ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ यहां से आपात स्थिति में अन्य जगहों पर भी तत्काल इसकी सप्लाई की जा सकेगी।
वर्तमान में शहर को आवश्यकता पड़ने पर निजी कंपनियों या दूसरे शहरों से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाने पड़ते हैं, जिससे न केवल समय लगता है बल्कि लागत भी अधिक आती है। इस प्लांट में ऑक्सीजन रखने के लिए पत्राचार किया गया है। लिक्विड आते ही ठंड के मौसम में सांस के मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन

इस प्लांट के जरिये जरूरत पड़ने पर इससे सिलिंडर को भी भरा जा सकता है जो अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आसानी से उपलब्ध हो पाएगी। मेडिकल काॅलेज में वर्तमान समय में तीन भवनों में चिकित्सा सुविधा दी जाती है। इसमें से सभी भवनों में ऐसे मरीज भर्ती भी रहते हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत रहती है। ऐसे में इसका संचालन होने से तत्काल ही सुविधा मिलेगी जबकि ऑक्सीजन सप्लाई भी जरूरत के अनुसार तीव्र रहेगी।
ठंड के मौसम में मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज सांस से संबंधित भर्ती रहते हैं, जिसमें से आधे को तत्काल ऑक्सीजन की तत्काल जरूरत होती हैं। ऐसे में सुविधा होने पर उन्हें इलाज करने में और भी सुविधा होगी।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें