फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वैलेंटाइन डे की तैयारी, नेपाल से 4.5 लाख गुलाब की डिमांड

Sat, 07 Feb 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 70 प्रतिशत सप्लाई भारत से, खराब मौसम से घरेलू उत्पादन प्रभावित
विज्ञापन

- नेपाल में उत्साहपूर्वक मनाते हैं वैलेंटाइन डे, भारत से जाता है फूल
खुनुवां। प्यार के पर्व वैलेंटाइन डे वीक को लेकर नेपाल के फूल बाजार में जबरदस्त हलचल है। 7 से 14 फरवरी के बीच वैलेंटाइन डे वीक के दौरान देश में लगभग 4.5 लाख स्टेम (डच) गुलाब की मांग की खपत होती है। यहां वैलेंटाइन डे पूरे उल्लास से मनाया जाता है। हालांकि, सर्दियों और खराब मौसम के कारण घरेलू उत्पादन सीमित होने से इस साल नेपाल को गुलाबों के लिए बड़े पैमाने पर भारत पर निर्भर है और यहां से गुलाब की मांग की गई है।
फ्लोरिकल्चर एसोसिएशन नेपाल के मुताबिक घरेलू उत्पादन से कुल मांग का केवल 30 प्रतिशत ही पूरा हो पाएगा जबकि, शेष 70 प्रतिशत गुलाब भारत समेत अन्य देशों से इंपोर्ट किए जाएंगे। सर्दियों में गुलाब के फूल आने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे उत्पादन घट जाता है। एफएन के जनरल सेक्रेटरी हीरामणि शर्मा ने बताया कि सामान्य हालात में नेपाल गुलाब उत्पादन में आत्मनिर्भर है, लेकिन फरवरी की सर्दियों में वैलेंटाइन डे जैसी अचानक बढ़ी मांग को घरेलू स्तर पर पूरा करना संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वैलेंटाइन डे को छोड़ दें तो हम आत्मनिर्भर हैं, लेकिन इस एक हफ्ते की ज्यादा डिमांड और ठंड के कारण इंपोर्ट के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इंपोर्ट पर निर्भरता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के कारण इस साल गुलाब महंगे रहने की संभावना है। मांग के हिसाब से एक गुलाब की कंज्यूमर कीमत 100 से 150 रुपये तक पहुंच सकती है जबकि पिछले साल यह 90 से 120 रुपये के बीच थी। भारत में गुलाब की कीमतें करीब 20 प्रतिशत बढ़ी हैं, जिसका सीधा असर नेपाल के बाजार पर पड़ा है। डेकोरेशन और पैकेजिंग जैसी वैल्यू एडेड सेवाओं से दुकानों के हिसाब से कीमतों में अंतर भी देखने को मिल सकता है।
-
56.2 मिलियन रुपये का कारोबार अनुमानित

फ्लोरिकल्चर एसोसिएशन नेपाल के मुताबिक अगर सप्लाई सामान्य रही तो वैलेंटाइन डे वीक में गुलाबों का कुल कॉमर्शियल टर्नओवर करीब 56.2 मिलियन रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल इसी अवधि में करीब 4.25 लाख स्टेम गुलाबों का व्यापार हुआ था। चूंकि 70 प्रतिशत ट्रांजेक्शन इंपोर्ट पर आधारित होगा, इसलिए अनुमान है कि कुल कारोबार में से करीब 39.34 मिलियन रुपये विदेश (मुख्यतः भारत) जाएंगे। इसमें सबसे अधिक खपत काठमांडो वैली में होती है। कुल डिमांड का 60 प्रतिशत (लगभग 2,70,000 स्टेम) गुलाब काठमांडो वैली में खपत होने की संभावना है जबकि शेष 40 प्रतिशत (1,80,000 स्टेम) पोखरा, धरान, चितवन, विराटनगर जैसे शहरों में खपत होगी।
विज्ञापन

-
नेपाल में रोजाना रहती है 8 से 12 हजार स्टेम गुलाब की मांग

नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में नेपाल में गुलाब की कॉमर्शियल खेती मुख्य रूप से काठमांडो वैली के तीन जिलों में काठमांडो, भक्तपुर और ललितपुर के अलावा चितवन, कवरेपालनचोक और रूपन्देही में हो रही है। अन्य जिलों में भी धीरे-धीरे गुलाब की खेती का विस्तार हो रहा है। कुल मिलाकर, वैलेंटाइन डे वीक में गुलाब की मांग बढ़ती है। इससे जहां बाजार में रौनक बढ़ेगी, वहीं इंपोर्ट पर बढ़ती निर्भरता और ऊंची कीमतें उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें