फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घने कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घने कोहरे के कारण लाइट जलाकर चलने को मजबूर दिखे वाहन चालक
विज्ञापन

शाहपुर। पिछले कई दिन से मौसम की उठा-पटक ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। बृहस्पतिवार देर रात से ही घना कोहरा छा गया, जो शुक्रवार सुबह 11:00 बजे तक बना रहा। सुबह के समय हालात इतने खराब हो गए कि दृश्यता घटकर करीब 20 से 25 मीटर ही रह गई। सड़कों पर वाहन चालक अपने अपने वाहनों की हेड लाइट जलाकर आते-जाते दिखे। कोहरे और गलन से आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंड और गलन बढ़ने से सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तुलना में लोग देर से घरों से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। कोहरे का सबसे ज्यादा असर वाहन चालकों पर पड़ा। दोपहर में हल्की धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर पूरे दिन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें