फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता जोड़ो अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा

Sun, 15 Nov 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला और विधानसभा स्तर पर प्रस्तावित कार्यशालाओं की तैयारियों के साथ अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए गंभीरता से प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में अभियान के जिला संयोजक अजय उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, रमेश मणि त्रिपाठी, मनोज मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें