फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राज्यपाल के आवागमन की तैयारी, तैनात किए गए स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 10 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार रात आठ बजे से शुरू होगी ड्यूटी, मौजूदगी तक रहेंगे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की जेड प्लस सुरक्षा के क्रम में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने चिकित्सक सहित नौ स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया है। यह स्वास्थ्य कर्मी सोमवार की रात आठ बजे से उनके रुकने तक ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का नौवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का आगमन होना है। राज्यपाल का ब्लड ग्रुप भी ओ पाॅजिटिव है। कार्यक्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए द्वितीय चिकित्सीय टीम एंबुलेंस, उपकरण, जीवन रक्षक औषधियों सहित ड्यूटी लगाई गई हैं। सीएमएस डॉ. एके झा के जारी पत्र में डॉ. फातिमा बेगम महिला चिकित्सक, डॉ. अफरोज नय्यर फिजीशियन, डॉ. ध्रुव चंद्र चौधरी सर्जन, डॉ. अरविंद पांडेय एनेस्थेटिस्ट, डॉ. सुनील कुमार ऑर्थोपेडिक्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी के रूप में प्रभु रस्तोगी, अरविंद मौर्य, उपेंद्र कुमार, दीपक व रमेश की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें