फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 72 घंटे तो कहीं पांच दिन से बिजली गुल

Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका बाजार में दुकान पर मोबाइल चार्ज करने की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तीन दिन तक हुई बारिश और आंधी से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था मौसम साफ होने के बाद भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। जिले के ग्रामीण इलाकों में कहीं 48 घंटे तो कहीं 72 घंटे और कुछ क्षेत्रों में पांच दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

इन्वर्टर बंद होने के साथ मोबाइल चार्ज करने, पेयजल की व्यवस्था और घरेलू कामकाज में भी परेशानी हो रही है। बिजली निगम के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों और पोल को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विद्युत निगम के अनुसार, बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पोल और तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ जगहों पर खेतों में पानी भरा होने के कारण मरम्मत कार्य में भी परेशानी आ रही है। शहरी क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है जबकि ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर अभी भी काम चल रहा है।
विज्ञापन

तीन हजार की आबादी पांच दिन से अंधेरे में : चिल्हिया। बरगदवा फीडर के अंतर्गत बेलगड़ा से खुरहुरिया और कम्हारिया जाने वाली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर आम का पेड़ गिरने से पोल टूट गया। पांच दिन बाद भी पोल नहीं बदले जाने से दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार दी गई लेकिन पांच दिन बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
मनु, अरविंद, सूरज, अखिलेश, सुबास, रामबली, शिवनयन, मुरलीधर, भगवान दास, गिरीश, बालजी, राजू, गिरजेश, मनीष, मोहन और गणेश समेत ग्रामीणों ने लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।
एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि पोल पहुंच चुका है। काम जारी है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
72 घंटे से तीन दर्जन गांव अंधेरे में : लोटन। भीषण बारिश और आंधी से क्षेत्र में कई विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। छेरियाकाछा पावर हाउस से जुड़े सिकरी बाजार, पननी, गढ़मोर समेत दर्जनों गांवों में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बहाली में देरी से हजारों लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। संदीप, सुग्रीव, सुनील कन्नौजिया, फूलचंद कन्नौजिया, प्रमोद, राजेश, आशीष सिंह, हरिनारायण विश्वकर्मा और हीरालाल समेत ग्रामीणों ने समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश और आंधी से एक साथ कई स्थानों पर लाइन खराब हो गई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। खैरटिया फीडर के कई गांवों में भी नहीं आई बिजली : घोसियारी। बांसी तहसील के खैरटिया फीडर से जुड़े कई गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति प्रभावित है। आंधी और बारिश के दौरान कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए थे। विभाग की ओर से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। छितही, मझरिया घोसियारी, चौरी खुर्द, धमौरा, टिकरी पकड़िया, कर्मडीह जमुआर, बजीराबाद, बरगदवा, बटुलहा, पाला और भूपतिजोत समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। विभागीय कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। बिस्कोहर में टूटे थे 40 से अधिक पोल : बिस्कोहर। तेज हवा और बारिश थमने के दो दिन बाद भी बिस्कोहर फीडर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ क्षेत्र में तेज हवा से 40 से अधिक बिजली के पोल टूट गए थे। जेई ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें