फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाम होते ही रोस्टर का खेल, उमस में कट रहीं रातें

Sun, 23 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। स्थानीय बिजली उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ से जुड़े बिस्कोहर, सोहना और जिगना फीडर के अंतर्गत आने वाले कस्बों और गांवों में अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में रात कट रही है। समस्या पिछले 15 दिनों से लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलती है लेकिन शाम होते ही अघोषित कटौती का दौर शुरू हो जाता है।
भीषण उमस भरी गर्मी के बीच रात के समय घंटों हो रही इस कटौती से स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार की रात भी बिजली विभाग ने किस्तों में कटौती कर उपभोक्ताओं को परेशान रखा। शनिवार शाम को ठीक सात बजे बिजली दो घंटे के लिए काटी गई। एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद रात नौ बजकर 20 मिनट पर फिर दो घंटे के लिए बिजली गुल हो गई।
इसके बाद रात 10 बजकर 59 मिनट पर आपूर्ति बहाल हुई लेकिन महज एक घंटा रहने के बाद रात 11 बजकर 57 मिनट पर फिर दो घंटे के लिए काट दी गई। इस आंख-मिचौली और उमस के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। बत्ती गुल रहने से गृहिणियों को अंधेरे में खाना बनाने और लोगों को रात का भोजन करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें