फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निबंध प्रतियोगिता में पूनम ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 04 Nov 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रतन सेन डिग्री कॉलेज में एनएसएस की ओर से हुई प्रतियोगिता, 50 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई की ओर से नशामुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत की पहचान’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें पूनम ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय और बिंदु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से नशे के शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों को रेखांकित किया। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभीर सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवेश दुबे, डॉ. सपना त्रिपाठी आदि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें